Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rapid-fire shooting in Bawana; sweet shop owner injured

Delhi News: बवाना में ताबड़तोड़ फायरिंग, मिठाई कारोबारी घायल

Sat, 28 Nov 2026 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rapid-fire shooting in Bawana; sweet shop owner injured
नई दिल्ली। बवाना में शुक्रवार देर रात मिठाई की दुकान बंद कर रहे अभिनव कौशिक नामक कारोबारी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली अभिनव की छाती में लगी। उन्हें महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटनास्थल से चार कारतूस बरामद हुए हैं। वारदात के पीछे रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि फोरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले का संबंध पहले हुई गोलीबारी की घटनाओं से तो नहीं है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। अभिनव के पिता प्रमोद चंद्रा ने बताया कि परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। किसी पर शक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में पहले भी एक-दो बार गोलीबारी हो चुकी है, लेकिन उन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed