{"_id":"58fd08194f1c1bae7e8b4889","slug":"haridoi-s-baramati-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के बारातियों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई के बारातियों को बंधक बनाकर पीटा
श्ााहजहांपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में स्कार्पियो की मांग करने पर वधू पक्ष के लोगों ने हरदोई से आए बारातियों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी। इसके अलावा दूल्हे के पिता, बहनोई और मित्रों को भी एक कमरे में बंद कर पीटा गया। कुछ लोगों ने उन्हें बमुश्किल छुड़वाया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते में लगे थे।
हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के आबिदनगर से शनिवार रात एक युवक की बारात शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में आई थी। निकाह की रस्म अदा की जा रही थी। बाराती-जनाती खाने में मस्त थे। बताते हैं कि निकाह की रस्म अदायगी के बीच दहेज के लेन-देन की बात शुरू हो गई। आरोप है कि दूल्हे के पिता ने बेटे के ससुराल वालों से दहेज में स्कार्पियों की मांग रख दी। साथ ही धमकी दी कि निकाह की रस्म तभी पूरी होगी, जब दहेज में स्कार्पियो मिल जाएगी या मिल जाने का पक्का वादा होगा। इस पर वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। बताते हैं कि इस पर वधू पक्ष ने दूल्हे के पिता और बहनोई व कुछ मित्रों को पकड़ लिया और कमरे में बंद करने के बाद उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। उधर, निकाह की रस्म पूरी कर दी गई। पिटाई का बारातियों में से जिस किसी ने भी विरोध किया तो उनको भी पीटा गया। कुछ बारातियों ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। वहां से बताया गया कि मामला सदर थाने का है तो वे लोग सदर थाने पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
0000
वर्जन
ककरा कलां में शादी थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दोनों पक्षों में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में लगे हैं। यदि समझौता नहीं हुआ तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
केके तिवारी, इंस्पेक्टर सदर बाजार कोतवाली