फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half a million in Jordan in the name of providing jobs and deceived

जार्डन में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के खुटार रोड निवासी निरंकार सिंह ने एएसपी को पत्र देकर बताया कि उसकी बरेली के एक गांव निवासी व्यक्ति से जान पहचान थी। उसने कहा कि उसका भाई और दामाद विदेश में है और वह पांच लाख रुपये में जार्डन का वर्क वीजा दिला देंगे। 50 हजार रुपए प्रतिमाह नौकरी दिलाने की बात कहते हुए उससे पांच लाख रुपये खर्च आने की बात कही। उसने कार बेचकर और आढ़ती से रुपये उधार लेकर 18 अगस्त को दो लाख रुपये दिए और नौ सितंबर को उससे तीन लाख रुपये और ले लिए गए। अगले दिन रुपये लेने वाले उसे दिल्ली ले गए और वहां से जार्डन भेज दिया। जार्डन पहुंचकर उसे पता चला कि उसका वर्क वीजा न बनवाकर टूरिस्ट वीजा बनवाया गया है। उसने रुपये लेने वाले के दामाद और भाई से शिकायत की तो उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई। बमुश्किल वहां से बचकर घर आया। अब वह लोग उसके रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने कार्रवाई कराने की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर या उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed