Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two animals burned to death in a fire that broke out in a makeshift house.

Hamirpur News: कच्चे मकान में आग लगने से दो जानवर जिंदा जले

Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two animals burned to death in a fire that broke out in a makeshift house.
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव में शनिवार रात एक कच्चे मकान में आग लगने से बकरी और भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

गांव निवासी जमुना खंगार पुत्र शंभू खंगार शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 11 बजे अचानक उनके कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। इस दौरान मकान में बंधी एक बकरी और भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई। जलालपुर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed