{"_id":"3f83a2421eab4b4cc411bcf7d30e1aa5","slug":"grp-caught-the-thief-gang-briefcase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा अटैची चोर गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ा अटैची चोर गैंग
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में लोगों की अटैची चोरी करने और सूटकेस एवं बैग से कीमती जेवर आदि चोरी करने वाला एक गैंग जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा गया है, जबकि गैंग का सरगना अभी तक फरार है। तीनों चोरों में दो चोर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जबकि एक अभी जल्द ही गैंग में शामिल हुआ था।
बृहस्पतिवार रात करीब सवा तीन बजे जीआरपी एसओ जय शंकर सिंह, एसआई शिवशंकर पटेल, कांस्टेबिल विजय प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, हरिओम गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म एक के पश्चिमी किनारे पर तीन संदिग्ध लोग मिलने पर उन्हें पकड़ लिया। इसमें एक मक्कू बजरिया मोहल्ले का अवनीश दुबे उर्फ पप्पू पुत्र राजेंद्र प्रसाद, दूसरा दलेलगंज मोहल्ले का नीरज शर्मा पुत्र शिवनरायन और तीसरा सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर का राजीव पुत्र बद्रीप्रसाद है।
तीनों के पास अटैची खोलने के उपकरणों के साथ दो मोबाइल, कुंडल और 4200 रुपये नगद बरामद हुए है। चोरों ने करीब दो सौ वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूल की है। कहा कि वे लोग शाहजहांपुर, रोजा से लेकर हरिद्वार, मुरादाबाद तक ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन लोगों ने आंझी शाहबाद रेलवे स्टेशन पर महिला के कुंडल छीनने की बात स्वीकार की है। इनमें से दो चोरों के खिलाफ जीआरपी थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गैंग का सरगना रामवीर सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।