{"_id":"58e148e24f1c1bf6465b4925","slug":"grocery-trader-missing-hijack-hopes","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराने का सामान खरीदने के लिए शाहजहांपुर गया व्यापारी लापता हो गया। घर वालों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कोरोकुइयां निवासी शाकिर खां ने बताया कि 23 वर्षीय बेटा वारिस शनिवार सुबह लगभग 11 बजे किराने की दुकान का सामान लेने के लिए शाहजहांपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके बारे में पता किया गया। फिर भी कुछ पता नहीं चला। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बेटे ने कॉल करके बताया कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है वह सफेद रंग की गाड़ी में बंद है और उसमें काले शीशे चढ़े हैं। इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं घर वाले अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। घर वालों ने बताया कि नाते-रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन वारिस का पता नहीं लग रहा है। इंस्पेक्टर राजसिंह मलिक ने बताया कि वारिस शाहजहांपुर में बहादुरगंज तक तो पहुंचा, लेकिन वह उस दुकान पर नहीं पहुंचा, जहां से माल खरीदता था। जिस नंबर से घर वाले कॉल आने की बात कर रहे हैं,वह नंबर कंफर्म नहीं हो पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।