{"_id":"5a316fa94f1c1bd0408bc96e","slug":"girl-drown-in-sharda-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में किशोरी डूबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नहर में किशोरी डूबी
अमर उजाला ब्यूरो मकसूदाुपर/बंडा।
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
sharda
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम तक तलाश जारी, लेकिन नहीं लग सका पता
पानी पीने के लिए शारदा नहर के किनारे गई किशोरी पैर फिसल जाने से वह नहर में डूब गई। देर शाम तक किशोरी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे घर वालों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव भांवी के गौरीशंकर की 14 वर्षीय बेटी पूजा देवी गांव के ही पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार सुबह 10 बजे वह गांव के अन्य बच्चों के साथ लकड़ी बीनने निकली थी। पूजा के साथ मौजूद बच्चों ने बताया कि पूजा पानी पीने के लिए शारदा नहर के किनारे गई तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। पूजा को डूबते देख साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इस बीच पूजा पानी में काफी दूर बह गई। सूचना पर पूजा के घर वालों के साथ गांव के भी तमाम लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर पूजा की तलाश शुरू कराई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूजा के बारे में जानकारी ली। देर शाम तक पूजा का पता नहीं चल सका। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूजा की मां सुनीता, भाई नरेश, रामबाबू का रो रोकर बुरा हाल है।