फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   get jam on nh with dead body

नेशनल हाईवे पर शव  रखकर लगाया जाम 

Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
get jam on nh with dead body
get jam on nh with dead body
गर्रा मोक्षधाम के पास सोमवार को नदी में डूबे मानसिक मंदित युवक का शव मंगलवार की सुबह पांच किलोमीटर दूर थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कारी नौसेरा के पास मिला। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप और मुआवजा की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मोहल्ला सिंजई निवासी रामभजन का 30 वर्षीय बेटा भोला दो महीना पहले से अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। अक्सर वह पत्नी सुनीता और तीन बच्चों के साथ मारपीट करता था। सुनीता अपने तीनाें बच्चों को लेकर मोहल्ला ककरा में मायके चली गई थी। परिवार वालों ने उसे बरेली मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इसके कुछ दिन बाद ही भोला वहां से भाग आया था। सोमवार को गर्रा मोक्षधाम के पास भोला नदी में घुसते ही डूबने लगा। उसके डूबने की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए थे। कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों की मदद से शव को तलाशना शुरू कर दिया था। मंगलवार की सुबह मृतक के परिवार वाले प्राइवेट गोताखोरों की मदद से शव तलाश रहे थे। इसी दौरान थाना आरसी मिशन क्षेत्र में गांव कारी नौसेरा के पास नदी में भोला का शव मिल गया। परिवार वालों का आरोप है कि शव मिलने के बाद पुलिस हिलाहवाली करने लगी। कोतवाली पुलिस जाने पर उन्हें मामले आरसी मिशन थाने का होने की बात कहकर टरका दिया गया। इसके  बाद आरसी मिशन थाने पहुंचने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसी बात को लेकर दिन में करीब 11 बजे मृतक के परिवार वालों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास जाम लगा दिया। मृतक के परिवार वाले मुआवजा की भी मांग करने लगे। जाम लगने की सूचना पर आरसी मिशन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे और सीओ सिटी अवीनश्वर चंद्र श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को खोला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed