{"_id":"5754457f4f1c1b8c4910a19d","slug":"from-minor-misconduct-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर कस्बे के पास के एक गांव में नाबालिग को घर में अकेला पाकर परिचित युवक ने दुराचार किया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की और इसकी शिकायत पीड़ित की मां ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल शुरू की और पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट एवं आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के पिता को कम सुनाई पड़ता है और घटना के समय वह घर पर नहीं थे। वह अपनी पत्नी के साथ तिलहर कस्बे में किसी काम से आए हुए थे जबकि बहू पड़ोस में गई थी। पीड़ित का घर गांव के एक बंद गली में कोने में हैं और वहां दिन के समय भी कमरे में काफी कम रोशनी रहती है। शनिवार सुबह जब तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई उसी दौरान आरोपी युवक पीड़ित के घर पहुंचा। वह पीड़ित का परिचित था। उसने उस समय घर में किसी और के न होने की जानकारी होने पर मेन गेट की कुंडी भीतर से बंद कर दी और पीड़ित से दुराचार किया। साथ ही घटना के बारे में किसी न बताने की धमकी दी। इतने में पीड़ित की मां घर पहुंची तो दरवाजे को भीतर से बंद पाया और बेटी के चीखने की आवाज सुनी। उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी दरवाजा खोलकर बाहर निकला और पीड़ित की मां को धक्का देकर भागने लगा। शोर सुनकर गली में पड़ोसी भी घरों से बाहर निकले और जब तक माजरा समझने के बाद उसके पीछे लपकते वह नजरों से ओझल हो गया। पहले बदनामी के डर से शनिवार को घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन बेटी को न्याय दिलाने का फैसला कर पीड़ित की मां कोतवाली पहुंची और कोतवाल दयाचंद्र शर्मा को आपबीती सुनाई। तुरंत वह महिला पुलिसकर्मी और फोर्स लेकर गांव पहुंचे। वहां घटना के संबंध में पीड़ित और पड़ोसियों से जानकारी की। पीड़ित को ढांढ़स बंधाते हुए महिला पुलिस उसे अपने साथ मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई।
घटना शनिवार सुबह की है। रविवार को शिकायत मिलते ही मौके पर महिला पुलिस को साथ लेकर गया था। पीड़ित और आरोपी आपस में पूर्व परिचित हैं। पीड़ित की मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट समेत सभी सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अन्य विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी का अभी सुराग नहीं मिला है, उसकी तलाश जारी है। -- दयाचंद्र शर्मा, तिलहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
घटना शनिवार सुबह की है। रविवार को शिकायत मिलते ही मौके पर महिला पुलिस को साथ लेकर गया था। पीड़ित और आरोपी आपस में पूर्व परिचित हैं। पीड़ित की मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट समेत सभी सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अन्य विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी का अभी सुराग नहीं मिला है, उसकी तलाश जारी है। -- दयाचंद्र शर्मा, तिलहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन