फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four hundred and skins of bovine animals seized from truck

ट्रक से गोवंशीय पशुओं की चार सौ खालें बरामद

Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 Four hundred and skins of bovine animals seized from truck
पु‌ल‌िस की ‌ग‌िरफ्त में तस्कर।
पुलिस ने गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर गोवंशीय पशुओं की खाल से भरे ट्रक को पकड़ा है। दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन

एसओ शाहिद अली ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे वह नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रक गोवंशीय पशुओं की सैकड़ों खालें भरकर कानपुर को जा रहा है। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रक जब आया, तब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। जब चालक से ट्रक में भरे माल के बारे में जानकारी ली। ट्रक में बैठे आसिफ  पुत्र शाबिर निवासी गुजर टोला थाना गंज रामपुर और इम्तियाज पुत्र अखलाक अजीत नगर सिविल लाइंस रामपुर ने ट्रक में खालें होना बताया। पुलिस के कागजात मांगने पर ये लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने ट्रक सहित दोनों को हिरासत में लेकर जब इन खालों की जांच कराई तो वह गोवंशीय पशुओं की पाई गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक से करीब चार सौ खालें बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
43 गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बरामद, माफिया फरार 
निगोही। गश्ती पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को सोमवार को पकड़ लिया। पकड़े ट्रक से पुलिस ने 43 गोवंशीय पशु बरामद किये। इसमें 11 पशु  मृत मिले। अपने को घिरा समझकर पशु माफिया ट्रक छोड़ फायर करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवनीश यादव पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रोड गश्त कर रहे थे। उन्होंने शाहजहांपुर की ओर से पीलीभीत दिशा में तेज गति से जा रहे ट्रकों को रोकने का संकेत किया। चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी गति और तेज कर दी। पुलिस ने भाग रहे ट्रक का पीछा किया। पुलिस आती देख चालक ट्रक को पुवायां ले गया और पुवायां से फिर निगोही की ओर भागा, लेकिन निगोही पुलिस पीछा करती रही। खुद को घिरा समझकर चालक और अन्य तस्कर ट्रक को गांव कजरी नूरपुर चौराहे पर छोड़कर फायर करते हुए फरार हो गये। पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने 43 गोवंशीय पशु बरामद किये। इनमें 11 पशु मृत मिले। 32 पशुओं को ग्रामीणों में वितरित कर दिया और 11 मृत पशुओं को पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। पुलिस ने फरार पशु माफियाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed