{"_id":"8684548c0099d3694d8a04083e3b320b","slug":"four-arrested-with-60-quintals-of-meat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 क्विंटल मांस के साथ चार गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 क्विंटल मांस के साथ चार गिरफ्तार
रौसर कोठी।
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आरसी मिशन पुलिस ने मंगलवार की सुबह हरदोई चौराहा से एक डीसीएम गाड़ी से 60 क्विंटल गौवंशीय पशु के मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
आरसी मिशन पुलिस सुबह करीब पांच बजे हरदोई चौराहा पर कांवड़ियों को पास करा रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक डीसीएम चौराहा से मांस लेकर गुजरने वाली है। चौराहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर ली। हरदोई रोड से आ रही डीसीएम के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने डीसीएम रोककर उसमें बैठे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। डीसीएम की तलाशी लेने पर बोरियों में करीब 60 क्विंटल मांस, पशुओं के सिर और सींग बरामद हुए। पकड़े तस्करों ने बताया कि वह लखनऊ के मलिहाबाद से गाजियाबाद मांस ले जा रहे थे। पकड़े तस्करों में डीसीएम चालक मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी अभिलाख सिंह, हेल्पर कलान के गांव विक्रमपुर निवासी जितेंद्र, हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी रियाज और लखनऊ के थाना महिलाबाद क्षेत्र के गांव सैय्यदबाड़ा निवासी इकरार हैं। पुलिस ने मांस को दफना दिया।