{"_id":"585944024f1c1b4218e3917e","slug":"eight-days-later-could-not-find-a-clue-nilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद भी नहीं मिल सका नीलेश का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन बाद भी नहीं मिल सका नीलेश का सुराग
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला युवक लौटकर नहीं आया। आठ दिन बीतने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं लगने से परिवार के लोग परेशान हैं। मंगलवार को पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी संदेश कुमार ने बताया कि उसके भाई नीलेश की ससुराल कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव कचाटीपुर में है। 12 दिसंबर को नीलेश ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से चला गया। 13 दिसंबर की दोपहर नीलेश ने अपने दोस्त गांव नाहिल निवासी शैलेंद्र मिश्रा के मोबाइल पर बताया कि घर के लोगों से बात नहीं हो पा रही है और उसकी जान खतरे में है। उसके घर जाकर सूचना दे दो। शैलेंद्र ने मामले की जानकारी नीलेश के परिवार वालों को दी तो हड़कंप मच गया था। परिवार के लोगों ने नीलेश की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आठ दिन गुजरने के बाद भी नीलेश का कोई पता नहीं लगने से परिवार के लोग बहुत परेशान हैं। मंगलवार को पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर नीलेश की तलाश करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन