{"_id":"590897874f1c1bd73a4432c2","slug":"e-rickshaw-robbed-by-drug-resistant-cocktails","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर लूट ले गए ई-रिक्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर लूट ले गए ई-रिक्शा
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 02 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, बेहोश ई-रिक्शा चालक जिला अस्पताल में भर्ती
जहरखुरान गिरोह ने कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर ई-रिक्शा चालक को पिला दिया। बेसुध होने पर उसका ई-रिक्शा लूट ले गए। चालक को बेहोशी की हालत में हाईवे पर नगरिया मोड़ पर डाल गए। उधर से गुजर रहे एक सिख फार्मर ने उसके मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर सीमा विवाद में उलझी हुई है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी पंद्रह वर्षीय संजय वर्मा चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी निवासी कमलेश दीक्षित का ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह 10 बजे वह ई-रिक्शा लेकर निकला तो बरेली मोड़ पर दो लोग बैठ गए। तिलहर की तरफ जाते समय उन लोगों ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिला दी। बेहोश होनेे पर बदमाशों ने उसे नगरिया मोड़ पर हाईवे किनारे फेंक दिया और ई-रिक्शा लेकर चले गए। उधर से गुजरे एक सिख फार्मर ने बेहोशी की हालत में पड़े देख उसकी जेब से मोबाइल निकालकर उसकी मां सुशीला देवी को सूचना दी। घरवालों ने मौके पर पहुंचकर संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में जब तिलहर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष स्वामी प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने घटना स्थल चौक कोतवाली का बताया, जबकि चौक कोतवाली थानाध्यक्ष हरीश राजपूत घटना स्थल तिलहर थाना क्षेत्र में बता रहे हैं।