Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gang of thieves busted; four arrested, 40 grams of heroin seized

Mohali News: चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 40 ग्राम हेरोइन बरामद

Sat, 28 Nov 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gang of thieves busted; four arrested, 40 grams of heroin seized
डेराबस्सी। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 40 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी का सामान खरीदने-बेचने के अलावा हेरोइन की तस्करी भी करते थे। डीएसपी डेराबस्सी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर की गई। 26 नवंबर 2026 को गुलाबगढ़ निवासी सोना देवी की शिकायत पर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। अभिषेक पर घर से सामान चोरी करने का आरोप था। पूछताछ में उसने गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह और लछमी कौर को चोरी का सामान बेचने का खुलासा किया। पुलिस ने इन तीनों को भी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 ग्राम हेरोइन भी मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी डेराबस्सी क्षेत्र में हेरोइन बेचने का काम भी करते थे। इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 317(2) और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21, 27, 29, 61 और 85 भी जोड़ी गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुरजीत सिंह पॉक्सो एक्ट के मामले में भगोड़ा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरजीत सिंह को इस मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। वह गांव भगवानपुर, डेराबस्सी का निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक, गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह और लछमी कौर के रूप में हुई है। अभिषेक गुलाबगढ़ का निवासी है। गुरजीत सिंह भगवानपुर का, जसविंदर सिंह बनावाली का और लछमी कौर नागरा एन्क्लेव की निवासी है। शिकायतकर्ता के घर से चांदी की पायल, टॉप्स, सोने के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से सोने और चांदी के टॉप्स की एक-एक जोड़ी तथा चांदी की पायल बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed