{"_id":"6c8cdebd322946209874ee15e46261f7","slug":"drug-candy-feeding-six-passengers-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली टॉफी खिलाकर छह यात्रियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली टॉफी खिलाकर छह यात्रियों को लूटा
शाहजहांपुर
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक एक्सप्रेस में सफर कर रहे छह यात्रियों को बृहस्पतिवार की सुबह जहरखुरानों ने नशीली टॉफी खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरखुरान यात्रियों के मोबाइल फोन और नगदी लूट ले गए।
प्रतापगढ़ में कुंडा क्षेत्र के गांव नौगवां में रहने वाले 32 वर्षीय बंसत मुरादाबाद में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुए थे। उसी डिब्बे में बिहार के जिला मधुवनी के मालेपुर निवासी मोहन लाल, बिहार के जिला बेतिया के गांव सती निवासी रामायण दास, मधुवनी के भेलू पर्वा निवासी विजय और गंगा तथा एक अन्य यात्री भी बैठे थे। मुरादाबाद से ट्रेेन चलने के बाद उनके पास दो युवक आकर बैठ गए। दोनों ने यात्रियों से बातें करनी शुरू कर दीं। इसी बीच एक युवक ने जेब से कुछ टॉफियां निकालकर सभी को बांट दीं। टॉफी खाने के बाद सभी यात्री बेहोश हो गए। तभी जहरखुरानों ने यात्रियों की जेब से मोबाइल फोन और नगदी निकाल ली। शाहजहांपुर ट्रेन पहुंची तो किसी यात्री की सूचना पर जीआरपी ने सभी बेहोश यात्रियों को उतरवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यात्रियों का सामान छूटा ट्रेन में
जहरखुरान सभी छह यात्रियों से नगदी और मोबाइल तो लूट ही लिया था। दूसरे शहरों में मजदूरी करने वाले सभी यात्रियों के पास अपना सामान और कपड़े थे। ट्रेन रुकने पर जीआरपी ने सभी बेहोश लोगों को ट्रेन से उतार लिया, लेकिन उनका सामान ट्रेन में ही रह गया।