फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   double murder

होमगार्ड ने प्रेमिका की हत्या कर खुदकुशी की

Sat, 03 Jan 2015 12:38 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
double murder
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुंडाल खेल में किराए पर रह रहे होमगार्ड शिशुपाल उर्फ शिवम् (32) ने शुक्रवार शाम कमरा बंद कर पहले अपनी प्रेमिका मोना वर्मा (25) की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि घटना से पहले दोनों के बीच कई घंटे तक झगड़ा हुआ था। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शिशुपाल ने लिखा कि वह मोना से शादी करना चाहता था लेकिन वह किसी और से शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन

हुंडाल खेल मोहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर में होमगार्ड शिशुपाल दो महीने पहले किराए पर रहने आया था। शिशुपाल निगोही थाना क्षेत्र के गांव चेना रुरिया का रहने वाला था। राजेश कुमार के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के तिराही मोहल्ले की मोना अक्सर शिशुपाल से मिलने आती थी। शुक्रवार को शिशुपाल ने तीन बजे मोना को फोन कर कमरे पर बुलाया था। राजेश के मुताबिक करीब पांच बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। जब तक वह ऊपर पहुंचता, दूसरी गोली की आवाज सुनाई पड़ी। उसने कमरा खटखटा कर शिशुपाल को आवाज दी लेकिन अंदर से जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर राजेश ने बेटे शिवांशु को सूचना देने के लिए कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर चारपाई पर मोना का शव पड़ा हुआ मिला। उसके सीने पर गोली लगी थी। खून से लथपथ शिशुपाल जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी और उसके हाथ में तमंचा था। एएसपी सिटी एपी सिंह और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शिशुपाल के गांव और मोना के घर पर सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed