{"_id":"0b293e2057b2d9e0bff7ad50d937021d","slug":"docter-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग में शराब पीकर आए डॉक्टर को डीएम ने पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटिंग में शराब पीकर आए डॉक्टर को डीएम ने पकड़वाया
शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीने के शौक को लेकर पहले से चर्चित खुटार सीएचसी के प्रभारी डॉ. नवीन भारती ने बुधवार को तो हद ही लांघ दी। दिन में ही पी ली और कलक्ट्रेट सभागार में चल रही स्वास्थ्य समिति की बैठक में जा पहुंचे। बोलते वक्त जब जुबान लड़खड़ाई तो डीएम शुभ्रा सक्सेना को उनके पीये होने का शक हुआ। फौरी जांच में संदेह की पुष्टि हुई तो डीएम ने डॉ. भारती को पुलिस केहवाले करा दिया।
डॉ. भारती के इस शौक से संबंधित सूचनाएं और शिकायतें डीएम को पहले भी मिलती रही हैं। डॉ. भारती को शराब के नशे में देख डीएम ने बैठक में भी यह बात कही। दरअसल, डीएम को उन पर पीये होने का शक उस वक्त गहराया जब उनसे खड़े होकर जवाब देना मुश्किल हो गया। डीएम ने एक अन्य डॉक्टर से भारती के पास जाकर सूंघने को कहा।
डॉक्टर ने भारती के पास शराब की गंध आने की हामी भरी तो डीएम ने उन्हें सदर बाजार थाने भिजवा दिया। डीएम ने सीएमओ को डॉ. भारती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने केनिर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने गर्ल्स चाइल्ड डे कार्यशाला केतहत चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक मेें एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा और जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में सदर बाजार के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल में परीक्षण करने वाले डॉक्टर ने यूरिन सैंपल ले लिया है। अब उसकी रिपोर्ट मिलने के आधार पर ही कार्रवाई होगी।