फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not drink beer ... and a little expensive

महंगी हुई शराब... थोड़ी-थोड़ी पिया करो

Fri, 03 Apr 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Do not drink beer ... and a little expensive
सर्विस टैक्स बढ़ जाने की वजह से शराब के दामों में करीब 20 प्रतिशत महंगाई छा गई है। शराब के दामों में छाई महंगाई की वजह से एक शायर की गजल की ये लाइनें एकदम सटीक बैठतीं हैं ‘महंगी हुई शराब... थोड़ी-थोड़ी पिया करो’। मयखानों और मॉडल शॉप के बाहर अक्सर शराब के शौकीन शराब पर छाई महंगाई का रोना रोते हुए कहते नजर आ जाते हैं कि अब तो शौक करना भी मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके अंगूर की बेटी के शौकीनों ने पीना कम नहीं किया है। इसी वजह से शराब की दुकानों, वाइन शॉप, बियर की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


जीना अगर जरूरी है, तो पीना...
दारू के दामों में छाई महंगाई के संबंध में शराब के शौकीनों से की तो उन्होंने बेलौस अंदाज में कहा कि दाम घटने या बढ़ने की वजह से पीना तो नहीं छोड़ा जा सकता है। उनके इस अंदाज पर बॉलीवुड फिल्म का यह गाना एकदम फिट बैठता है ‘जीना अगर जरूरी है तो पीना बहुत जरूरी है’ है। शराब के शौकीनों से बातचीत के कुछ अंश...
विज्ञापन

महमंद जलालनगर के एक व्यक्ति ने बताया कि वह देशी शराब का शौकीन है, लेकिन छह रुपये बढ़ जाने की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। झंडा कलां के एक व्यक्ति के अनुसार शराब के दाम घटने या बढ़ने का कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। वहीं महमंद हद्दफ के व्यक्ति ने कहा कि हर साल शराब के दाम बढ़ जाते हैं। इससे न पीने वालों की कमी होती है और न ही शराब की बिक्री में कोई कमी आती है। कटियाटोला के एक शराब के शौकीन ने बताया कि रात के वक्त दारू के दाम बढ़ जाते हैं, उसे लेकर जरूर गुस्सा आता है। अब सरकार ने दाम बढ़ा दिए तो देने में कोई परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी पर भी छाई महंगाई
देशी दारू पीने के शौकीनों को भी अधिक खर्च करना पड़ेगा। देशी दारू का क्वार्टर भी छह रुपये महंगा हो गया है। पहले जो क्वार्टर 71 रुपये का मिलता था, अब बढ़कर 77 रुपये का हो गया है।

बियर की केन पांच और बोतल 10 रुपये महंगी
देशी और अंग्रेजी शराब की तुलना में सबसे कम महंगी बियर ही हुई है। एक बियर बार संचालक के मुताबिक बियर की केन पांच रुपये और बोतल 10 रुपये महंगी हो गई है। इससे बियर की बिक्री और भी बढ़ जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

‘शराब पर रुपये बढ़ने के बावजूद इसकी बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। हां, ग्राहकों को समझाना जरूर पड़ रहा है। जितनी बिक्री दाम बढ़ने से पहले हो रही थी, उससे कम अब भी नहीं हो रही है।’
- विमल शुक्ला, सेल्समैन, बाडू़जई वाइन शाप  

शराब              क्वार्टर            हाफ           बोतल    
ब्रांड का नाम   (पहले  अब)   (पहले  अब)  (पहले  अब)    
बैगपाइपर         120  135        250  290      490  555
8पीएम            120  135       250  290      490  555
ग्रीन लेबल        125  140       260  290      535  575
मैकडॉवल         140  165       290  340      575  680
इंपीरियल ब्लू      150  170       310  350      615  700
रॉयल स्टेज        165  180       340  385      675  760
रॉयल चैलेंज       180  200       375  415      740  820
सिग्नेचर           190  230       385  475      860  945
ब्लेंर्ड्स प्राइड       215  250       445  515     880  1025  

एंटीकुटी           235  265        485  545     965 1090
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed