{"_id":"57cd94eb4f1c1b25563172ac","slug":"diwan-mistletoe-police-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान का बंडा थाने में उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवान का बंडा थाने में उत्पात
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत्त आरक्षी लिपिक ने थाने में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कपड़े लेकर पहुंचे वृद्ध धोबी को थाना परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। विरोध करने पर दीवान ने दरोगा को भी जमकर गालियां दीं। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
गांव पट्टी निवासी वृद्ध बेनीराम थाने के पास कपड़ों की धुलाई का काम करता है। रविवार शाम वह कपड़े लेकर थाने में गया था। कपड़े देने के बाद वह थाने परिसर में पेड़ के नीचे बैठ गया। इस बीच नशे में धुत्त एक आरक्षी लिपिक भी वहां आ पहुंचा और बेनीराम से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे थाना परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। जैसे तैसे बेनीराम छूटकर भागा तो शराबी दीवान उसे पकड़ने दौड़ पड़ा। थाने के पास घास काट रहे पसियापुर के युवक ने दीवान ने बेनीराम को पकड़ने को कहा मना करने पर उसे भी पीट दिया।
इसके बाद दीवान ने कार्यालय आकर दरोगा और सिपाहियों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक दीवान थाने में उत्पात मचाता रहा। एक दरोगा ने मामले की जानकारी शाहजहांपुर में मौजूद एसओ राजेश सिंह को दी। एसओ के कहने के बाद भी दीवान गाली गलौज करता रहा। एसओ ने बताया कि बेनीराम की शिकायत पर जांच की जा रही है।