फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District Panchayat complaint against officer

जिला पंचायतराज अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
निलंबित सफाई कर्मचारी द्वारा विकास भवन की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह और उनके कार्यालय के बाबू इकलाख खां फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खिरनीबाग निवासी रेखा देवी ने कोर्ट के जरिए दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति महेश बाबू जलालाबाद के मालूपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उसके पति को मेडिकल पर छुट्टी के बाद भी बिना नोटिस दिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने पद से निलंबित कर दिया। आरोप है कि पति को बहाल करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की गई। उसके पति 17 अगस्त 2016 को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां पर बाबू इकलाख खां मौजूद थे। आरोप है कि बाबू ने कहा कि 25 हजार रुपए मिलने पर ही बहाल किया जाएगा। पति ने रुपए न दे पाने की मजबूरी जताई तो बाबू ने जाति सूचक शब्द के साथ गालियां दी और भाग जाने को कहा। इससे पति दिमागी संतुलन खो बैठे और विकास भवन की प्रथम मंजिल से नीचे आ गिरे। जिस कारण अब वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पति का शहर से लेकर लखनऊ तक इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र दिए, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मजबूरन उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना सदर बाजार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed