{"_id":"58cadcb04f1c1bb22132a357","slug":"district-hospital-staff-on-the-arrest-of-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी की गिरफ्तारी पर अड़ा जिला अस्पताल स्टाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएलसी की गिरफ्तारी पर अड़ा जिला अस्पताल स्टाफ
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बुधवार देर रात स्टाफ नर्स और सहयोगी कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में शिक्षक विधायक संजय मिश्र और उनके पांच-छह अज्ञात समर्थकों के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को अस्पताल स्टाफ ने एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ओपीडी बंद कर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर शिक्षक विधायक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। अस्पताल स्टाफ ने गिरफ्तारी के लिए दो दिन की मोहलत दी है।
नर्सेज संघ के जिलाध्यक्ष संदेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात एमएलसी संजय मिश्रा फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिला रोगी को देखने आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पवन कुमारी से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। बाद में अपने समर्थकों के अस्पताल के भूतल पर आकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने एमएलसी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और कर्मचारियों के साथ भी उन्होंने और उनके समर्थकों ने मारपीट की। एमएलसी ने सभी को नौकरी से निकालवाने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस दौरान स्टाफ नर्स के कपड़े भी फाड़ दिए गए। उसे गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की गई। मारपीट में स्टाफ नर्स पवन कुमारी, सरला कुमारी, राजेश कुमार, हरपाल सिंह, रामभजन को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, गालीगलौज, कपड़े फाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार सुबह ओपीडी खुली तो आक्रोशित स्टाफ ने एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति तय की फिर साढ़े दस बजे ओपीडी बंद करके पूरे स्टाफ ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सीओ सिटी अवनीश्चर चंद्र श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंच गए। यहां सीएमओ डॉ. कमल कुमार, सीएमएस डॉ. केशव स्वामी की मौजूदगी में विधायक की गिरफ्तारी की मांग रखी गई और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
19 को आंदोलन की चेतावनी
अस्पताल स्टाफ ने चेतवानी दी है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपी विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 19 मार्च से कार्य बहिष्कार कर देंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो 20 मार्च से इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी।
भटकते रहे मरीज, नहीं हुआ इलाज
साढ़े दस बजे अचानक ओपीडी बंद कर देने से मरीजों का बुरा हाल हो गया। वे इलाज केे लिए डॉक्टरों की तलाश में भटकते रहे। डॉक्टर मिले भी, लेकिन उन्होंने मरीज देखने से मना कर दिया। लिहाजा मरीज बिना दवा लिए ही लौट गए।
एमएलसी बोले, अस्पताल स्टाफ ने की गाड़ी में तोड़फोड़
शाहजहांपुर। एमएलसी संजय मिश्रा ने कहा कि वह अपने एक करीबी रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल गए थे। वहां अव्यवस्थाएं थीं। यह भी शिकायत मिली कि पर्चा लिखकर बाहर से दवा लाने को कहा जाता है। इस पर उन्होंने स्टाफ नर्स पवन कुमारी से कहा कि जब सरकार इतना रुपया मरीजों की दवा पर खर्च करती है, तो फिर यह सब क्यों हो रहा है। इतने में ही पवन के पति अपने साथियों के साथ आ गए और हाथापाई करने लगे। गार्डों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद इन लोगों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मोबाइल छीन लिया।
वर्जन-
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में साक्ष्य सही पाए जाने पर ही आरोपी एमएलसी और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी