फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DG RPF sent to the reality of coal theft

डीजी आरपीएफ को भेजी कोयला चोरी की हकीकत

Sun, 19 Apr 2015 11:20 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 19 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
DG RPF sent to the reality of coal theft
महोलिया गांव की महिलाओं ने आरपीएफ  और एक दबंग की संलिप्तता के चलते कोयले के काले कारोबार का सच बयां करते हुए दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के महोलिया खाड़े निवासी गु़िड़या, पिंकी, सोमवती, मनोरमा, रेखा सिंह सुनीता सिंह, चंदा सिंह सहित कई महिलाओं ने सांसद कृष्णा राज के आवास पर जाकर आरपीएफ  और दबंग के कॉकटेल का सच बयां कर दिया। इन महिलाओं का आरोप है कि रोजा आरपीएफ  के एक एसआई और एक एएसआई गांव में दबंग के घर आते-जाते रहते हैं। महिलाओं ने रविवार शाम सांसद कृष्णा राज की अनुपस्थित में उनके प्रतिनिधि अशोक कुमार को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि दबंग ही आरपीएफ  के साथ मिलकर चोरी कराता है। इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं दबंग अपने रिश्तेदारों के ईंट भट्ठे पर कोयले की सप्लाई करता है। इसमें आरपीएफ भी शामिल रहती है। इस खेल में रोजा मंडी का एक ट्रांसपोर्टर भी शामिल है जो कोयला सप्लाई करने के लिए वाहनों का इंतजाम करता हैै।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। कार्रवाई के लिए डीजी आरपीएफ  को फैक्स भेजा गया है। सांसद कृष्णाराज इस मामले में सोमवार को लोकसभा सत्र के दौरान रेलमंत्री को भी घटना से अवगत कराएंगी तथा मामले की उच्च स्तरीय जंाच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी को लेकर महोलिया गांव में हंगामा
रोजा। कोयला चोरों को पकड़ने गई आरपीएफ  को महोलिया गांव में महिलाओं ने खदेड़ दिया। रविवार को यहां आरपीएफ  के जवानों और महिलाओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। अंत में महिलाओं के विरोध के चलते आरपीएफ  को खाली हाथ लौटना पड़ा।
बता दें कि 15 अप्रैल को रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ियों में करीब 40 टन कोयला चोरी किया था। इसको आरपीएफ  डीसीएम गाड़ी से भरवाकर ले जा रही थी, तभी रोजा पुलिस के पहुंचने पर यह मामला प्रकाश में आया। इस मामले में आरपीएफ  ने केशव नामक युवक को गिरफ्तार कर चार टन कोयले की बरामदगी दिखाई थी। इसमें चार अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं।
इस मामले में रविवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ एसपी सिंह, एएसआई गजेंद्र सिंह फोर्स के साथ महोलिया गांव गए। गांव के सुधीर पुत्र अजय सिंह को घर में घुस कर पकड़ लिया। जब घर की महिला मीना ने विरोध किया तो आरपीएफ  के जवानो ने मीना और बचाव करने आई रीना, रेखा और संगीता को मारापीटा तथा घरों में तोड़फोड़ की। आरोप है कि आरपीएफ  के जवान गांव में संगीता, सोमवती, रेखा सहित करीब दस घरों में घुसे और महिलाओं के साथ बदसलूकी की तो गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और महिलाओं की आरपीएफ  टीम के साथ जमकर नोकझोंक हुई।


रविवार की दोपहर हम महोलिया गांव गए थे। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने वारंट दिखाने की बात करते हुए फोर्स के साथ बदसलूकी की। मारपीट, तोड़फोड़ के आरोप निराधार हैं। किसी को पकड़ा नहीं गया है।
-एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed