फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devsthl knock on the fire pit, beaten Priestess hullabaloo

देवस्थल पर हवन कुंड तोड़े, पुजारिन को पीटा तो हंगामा

Mon, 10 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवस्थान की जमीन को लेकर प्रधान तथा गांव वालों के बीच चल रहे विवाद ने रविवार को गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा देव स्थान पर बनवाये गये हवन कुंडों को पुलिस की मौजूदगी में प्रधान पक्ष ने तोड़ दिया। इस दौरान विरोध करने पर देव स्थान की देखरेख कर रही महिला पुजारी के साथ भी मारपीट की गई। इससे भड़के ग्रामीणों ने कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बझेड़ा पुलिया के पास जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा रोड जाम लगने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ उमेश शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

मामला बझेड़ा महुआ डांडी के मझरा कैथा की मड़ैया का है। बताते हैं कि यहां पर करीब 50 साल पुराना एक देव स्थान है। इस देव स्थान की कुछ जमीन ग्राम प्रधान के नाम बताई जा रही है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन की कीमत का उन लोगों ने चंदा करके भुगतान कर दिया था। हालांकि लिखापढ़ी न होने से जमीन प्रधान के परिवार के नाम ही चली आ रही है। रविवार को देव स्थान पर हवन आदि के लिए कुंडों का निर्माण कराया गया। यह पता लगने पर प्रधान पक्ष के लोग पुलिस को लेकर वहां पहुंच गये और अपनी जमीन बताते हुए हवन कुंडों को तोड़ दिया। पुजारिन कुसुमलता ने विरोध किया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस ने वहां से खिसक लेने में अपनी भलाई समझी। उधर इस मामले में एकतरफा कार्रवाई से भड़के तमाम ग्रामीण हाइवे पर जा पहुंचे और रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ उमेश शर्मा ने दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस संबंध में कोतवाली इंचार्ज लोकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलवाया है और मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ  कार्रवाई की जायेगी। उधर प्रधान पति स्वदेश सिंह ने बताया कि देव स्थान के पास जमीन उनकी है। कुछ लोग देव स्थान की आड़ में उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed