फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deadbody of youth found at in laws

ससुराल में मिली हरदोई के युवक की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 19 Jul 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
Deadbody of youth found at in laws
kin of dead
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन

जिला हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी युवक का शव बुधवार को कुतुआपुर स्थित ससुराल में गांव के बाहर पाया गया। मिला। जीभ बाहर निकली होने, नाक से खून रिसने व सीने पर नीला निशान होने पर घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक के घरवालों ने हत्या का शक ससुरालियों पर जताया है, क्योंकि उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। वह इन दिनों अपने मायके में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मनोज की मौत की अधिक शराब पीने से मान रही है। गांव सकरौली निवासी 35 वर्षीय मनोज राठौर की पत्नी अंगूरा देवी तीन माह से यहां क्षेत्र के गांव कुतुआपुर स्थित मायके में पिता संतराम के घर पर है। मनोज दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था। शनिवार को वह दिल्ली से पहले अपनी ससुराल गया फिर अगले दिन रविवार को अपने गांव सकरौली चला गया।  यहां एक दिन रुकने के बाद सोमवार को पिता रामरतन से यह कहकर घर से निकला कि वह ससुराल जा रहा है और वहीं से वह दिल्ली चला जाएगा। पिता ने मंगलवार को उसके मोबाइल पर कॉल की, तो नंबर नहीं लगा। इसके बाद ससुराल वालों को फोन करके पूछा तो बताया गया कि वह यहां नहीं आया है। इस पर घरवाले अनहोनी की आशंका से डर गए। बुधवार सुबह कुतुआपुर गांव के बाहर दो सौ मीटर की दूरी पर मां जालिपा देवी मंदिर के पीछे दाना मियां की मजार के पास उसका शव बरामद हुआ। बताते हैं कि शव को मृतक के साले ने देखा और उसी ने पहचान कर पहले अपने घर वालों को जानकारी दी। इसके बाद मृतक के घर सकरौली स्थित उसके परिवार वालों को जानकारी दी। घरवाले रोते-बिलखते यहां पहुंचे। उन लोगों ने शव देखा तो उसके मुंह से हल्की जीभ निकली हुई थी। नाक से खून रिस रहा था और सीने पर नीला निशान पड़ा था। इस पर मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।  पुलिस ने घर वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के पिता ने बेटे की पत्नी, सास-ससुर व तहेरे ससुर पर हत्या का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed