{"_id":"579dea4b4f1c1b2c7d2b894f","slug":"dcm-khutar-full-of-animals-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार पुलिस ने पकड़ी पशुओं से भरी डीसीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुटार पुलिस ने पकड़ी पशुओं से भरी डीसीएम
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने पूरनपुर मार्ग पर गोवंशीय पशुओं से भरी डीसीएम को पकड़ लिया, लेकिन पशु तस्कर भाग निकलने में सफल रहे।
दरोगा बालकृष्ण राना को सूचना मिली की रविवार सुबह गोला की ओर से एक डीसीएम में गोवंशीय पशु पूरनपुर की ओर ले जाए जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव लौंगापुर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक डीसीएम आती दिखी तो चालक को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने डीसीएम दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो चालक जंगल में डीसीएम छोड़कर भाग निकला। तस्कर भी मौके से फरार होने में सफल रहे। डीसीएम में 12 गोवंशीय पशु जिंदा और एक पशु मृत मिला। पशुओं को गांव सिमरा वीरान के गोसदन भिजवा दिया गया है। वाहन को सीजकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियत और गो वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।