फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth injured in vehicle collision dies

Palwal News: वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in vehicle collision dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में मरोली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरोली निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात करीब 8 के करीब पड़ोसी सुरेंद्र ने सूचना दी कि उसके भाई महावीर (36) का मुंडकटी-मरोली रोड पर किसी अज्ञात वाहन से हादसा हो गया है। हादसे में महावीर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया था। सूचना मिलने के बाद परिजनों को वीडियो कॉल के माध्यम से भी घटना की जानकारी दी गई। अगली सुबह परिजनों को पता चला कि महावीर की जिला नागरिक अस्पताल पलवल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article