फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder alleged in property dispute; uproar over demands for the arrest of the accused.

Shahjahanpur News: प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

Sun, 30 Aug 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Murder alleged in property dispute; uproar over demands for the arrest of the accused.
तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में दिलीप के परिजनों और पुलिस से बात करतीं विधायक सलोना कुशवाहा। संवा
तिलहर (शाहजहांपुर)। मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिलीप (27) का शव रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिलने के मामले में परिजनों ने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शनिवार को हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। शाहजहांपुर जीआरपी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दिलीप का शव बृहस्पतिवार रात करीब 11:45 बजे तिलहर रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर बरेली की ओर झाड़ियों में मिला था। शनिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। बाद में वे शाहजहांपुर जीआरपी थाने आए। मृतक के भाई गोविंद ने तहरीर देकर बताया कि दिलीप एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ प्लाॅटिंग का काम करता था।
विज्ञापन

27 अगस्त की सुबह वह बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। फरीदपुर में बहन के घर जाने के बाद उसने कटरा में किसी को कागज देने और हाईवे स्थित संपत्ति के संबंध में मिलने की बात कही थी। रात करीब नौ बजे तक उससे फोन पर बात हुई, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी के विवाद में अमित मिश्रा, अक्षय मिश्रा, ममता त्रिपाठी, अर्पण त्रिपाठी और अंजलि त्रिपाठी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने दिलीप की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया।
जीआरपी ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा ने पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शनिवार शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया गया।

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों को पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ जीआरपी रिषीकेश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में दिलीप के परिजनों और पुलिस से बात करतीं विधायक सलोना कुशवाहा। संवा

तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में दिलीप के परिजनों और पुलिस से बात करतीं विधायक सलोना कुशवाहा। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed