फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dbangon set fire to the house

दबंगों ने घर में लगाई आग

Wed, 06 Jan 2016 11:25 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 06 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dbangon set fire to the house
कच्ची शराब बनाने की शिकायत करना एक महिला को महंगा पड़ गया। शराब के सौदागरों ने उसके घर में आग लगा दी, इससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव बिलसड़ी बुजुर्ग के प्रेमू की पत्नी कुसुमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। 23 नवंबर को आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया था। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कार्रवाई नहीं होने से कच्ची शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने चार जनवरी की रात उसके घर में आग लगा दी। शोर मचाने पर लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। कुसुमा देवी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और आरोपियों को जेल भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed