{"_id":"578287194f1c1b976b7f9a5c","slug":"daroega-and-soldier-accused-operation-smile-squib","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोेगा और सिपाही ने लगाया आपरेशन मुस्कान को पलीता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोेगा और सिपाही ने लगाया आपरेशन मुस्कान को पलीता
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपरेशन मुस्कान के तहत एक नाबालिग को शाहजहांपुर रोड के एक नामचीन पुस्तक विक्रेता के यहां से पकड़ लिया गया। पुस्तक विक्रेता को थाने लाया गया, लेकिन अमीर पुस्तक विक्रेता की एक सिपाही से डील होने के बाद उसे बिना किसी कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया गया। मामले की व्यापक चर्चा है। सीओ ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।
गौरतलब है कि आपरेशन मुस्कान के तहत एक से 31 जुलाई तक आर्थिक तंगी के कारण अज्ञानता के अंधकार में डूबे किशोरों को बचाने के लिए कार्य किया जाना है। पुवायां में सीओ सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हेड कांस्टेबिल नेमपाल को टीम प्रभारी, सिपाही सुरेशचंद्र, अशोक कुमार और पिंकी को सदस्य बनाया गया है। समाजसेवी विपिन मिश्रा ने रविवार को एक पुस्तक विक्रेता की लिखित शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि पुस्तक दुकान पर नाबालिग से काम कराया जा रहा है। सूचना पर टीम प्रभारी के नेतृत्व में दुकान पर छापा मारकर काम कर रहे किशोर और पुस्तक विक्रेता को कोतवाली लाया गया।
किशोर ने बताया कि वह 50 रुपये रोजाना पर दुकान पर काम करता है। किशोर की मां को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया। विपिन मिश्रा ने किशोर को सौ रुपये दिए और उससे स्कूल में पढ़ने पर पढ़ाई का सारा खर्च उठाने की कही। किशोर की मां ने इससे सहमति जताते हुए कहा कि सोमवार को वह लड़के का एडमिशन करा देगी।
विज्ञापन
किशोर के जाने के बाद पुस्तक विक्रेता ने एक सिपाही से मिलकर मामले को रफादफा करने की बात करनी शुरू कर दी। सिपाही ने पूरे मामले को निपटाने के लिए पुस्तक विक्रेता से बड़ी रकम ऐंठ ली और उसे बिना कार्रवाई के कोतवाली से छोड़ दिया। मामले की नगर में व्यापक चर्चा है।
पुस्तक की दुकान से किसी नाबालिग को काम करते हुए पकड़े जाने और बिना कार्रवाई के पुस्तक विक्रेता को छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई भी होगी।
- सुधीर कुमार सिंह, सीओ पुवायां (पर्यवेक्षक ऑपरेशन मुस्कान)