{"_id":"5743133b4f1c1bb515691269","slug":"dalit-student-hijacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित छात्रा के अपहरण की कोशिश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी इंटर की छात्रा है और पुवायां में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 मई को सुबह नौ बजे उसकी नाबालिग पुत्री प्रशिक्षण केंद्र पर जा रही थी। पुवायां में ग्राम बड़ागांव केे मुकेश कुमार ने उसकी पुत्री को जबरिया पकड़ लिया और बाइक पर बिठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर राहगीर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। घटना से स्तब्ध रह गई लड़की किसी तरह घर पहुंची और घर वालों को मामले की जानकारी दी। आरोपी लड़की के परिवार के लोगों को मिला तो उससे घटना के बारे में शिकायत की गई। इस पर आरोपी ने मामले की कहीं भी शिकायत करने पर लड़की के परिवार के लोगों को जान से मार देने की धमकी देते हुए चुप होकर घर बैठ जाने को कहा। इसके बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने धारा 354क, 506, एससीएसटी एक्ट, 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन