{"_id":"56e854a44f1c1b73468b456e","slug":"dalit-girl-raped-in-the-house-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी को घर में बंधक बनाकर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किशोरी को घर में बंधक बनाकर रेप
Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
Link Copied
दबंग परिवार के एक शख्स ने दलित किसान की नाबालिग बेटी को अगवा कर तीन दिन तक अपने घर में बंधक बनाए रखा और इस दौरान उसके साथ रेप करता रहा। मंगलवार को उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची किशोरी के आपबीती सुनाने के बाद घरवालों ने दबंग के खिलाफ थाने जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी दी लेकिन वह पहले ही अपने परिवार वालों के साथ फरार हो चुका था।किशोरी की मां की ओर से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के जूनियर हाईस्कूल में आठवीं की छात्रा है। 13 मार्च यानी रविवार की शाम करीब सात बजे उसकी बेटी खेत पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पास के गांव सुजाबलपुर का रहने वाला 45 वर्षीय बांटू यादव उसे उठा ले गया और उसे अपने घर के पड़ोस में बंद पड़े एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया। लड़की को उसने तीन दिन तक इसी घर में रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर वह लड़की को जान से मारने की धमकी देता था।किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह बांटू घर से कहीं निकला तभी मौका देखकर उसकी बेटी वहां से भाग निकली। अपने घर पहुंचकर परिवार वालों को सारा वाकया बताया। तीन दिन से उसकी तलाश में जुटे परिवार वाले उसकी आपबीती सुनने के बाद उसे साथ लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ परवेज सिंह ने बताया कि किशोरी के गायब होने के बाद परिवार वालों ने थाने में कोई सूचना नहीं दी। वे उसे तलाश करते रहे। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।