फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   daketi

खुटार क्षेत्र में तीन घरों में डकैती

Fri, 30 Jan 2015 08:47 PM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
daketi
खुटार के गांव मुरादपुर के दो घरों और गांव दिलीपापुर के एक घर में बृहस्पतिवार रात डकैतों ने धावा बोलकर लगभग 60 हजार रुपये और एक लाख रुपये से अधिक के जेवर लूट लिए। पीछा करने पर दिलीपापुर के भगवान सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

डकैतों ने सबसे पहले गांव मुरादपुर में रामप्रसाद के घर को निशाना बनाया। रामप्रसाद और उसकी पत्नी को बांधकर डालने के बाद बदमाशों ने पांच सौ रुपये और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद डकैत पड़ोस के असलम के घर घुसे। यहां असलम को बांधकर डालने के बाद डकैतों ने उसकी पत्नी आयशा पर तमंचा तानकर धमकी देते हुए पांच हजार रुपये, सोने के कुंडल, जेवरी, कान की बाली और फूल लूट लिया। डकैतों के बाहर निकलते ही असलम ने शोर मचाया तो डकैतों ने फायर कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल गच गया।
विज्ञापन

इसके बाद डकैत गांव मोहनपुर के दरोगा बाजपेयी के गांव सिहुरा स्थित ट्यूबवैल पर पहुंचे। यहां रखवाली कर रहे गांव सिहुरा के द्वारिका से डकैतों ने क्षेत्र के अमीर लोगों की जानकारी की। इसके बाद उससे पांच सौ रुपये, टार्च, कुल्हाड़ी आदि छीन ली और उसे नलकूप में बंद कर चले गए। इसके बाद डकैत गांव दिलीपापुर पहुंचे। यहां के भगवान सिंह के घर घुसकर बदमाशों ने उन्हें बांधकर डाल दिया और 50 हजार रुपये, जेवर आदि लूट लिए। डकैतों के जाते ही भगवान सिंह की पत्नी शीला कौर ने उसे बंधनमुक्त किया तो भगवान सिंह लाठी लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ा। इस पर डकैतों ने उसके पेट में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में भगवान सिंह का आपरेशन करने के बाद गोली निकाल दी गई है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। सीओ बीडी कठेरिया ने भी मौका मुआयना कर पुलिस को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।

पुवायां में पालिका सदस्य के घर से हजारों की चोरी
पुवायां। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की रात चोरों ने नगर पालिका सदस्य पातीराम राजपूत के घर से जेवर सहित पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी पातीरात राजपूत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी राजेंद्र के मकान की छत से चोर उनके घर घुस आए। चोरों ने अलमारी के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने का एक हार, एक नथ, गुलशन पट्टी, कुंडल दो जोड़ी पायल सहित कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा देख उसे चोरी का पता लग सका। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

जागते रहो, क्योंकि सो रही है पुलिस!
पुवायां। पुवायां सर्किल में साल के पहले महीने जनवरी में चोरों ने आतंक मचा रखा है, लेकिन क्राइम मिनमाइजेशन का फंडा अपनाते हुए पुलिस चोरी और डकैती की घटनाओं की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं करती है। ऐसे में घटनाओं का खुलासा कैसे होगा यह बड़ा सवाल है। अधिकारियों की भूमिका भी इस मामले में सही नहीं है, कई मामलों में तो सीओ के मौका मुआयना करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जनवरी में पुवायां, खुटार और बंडा में हुई चोरी की प्रमुख घटनाओं पर डालते हैं एक नजर-


पुवायां सर्किल में चोरी की प्रमुख घटनाएं
- 08 जनवरी : पुवायां में नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी राजेश प्रसाद के घर से चोरों ने 75 हजार रुपये सहित लगभग दो लाख की संपत्ति चोरी।
- 12 जनवरी : खुटार में बंडा रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक वर्कशाप में नकब लगाकर अल्टीनेटर सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी।
-15 जनवरी : पुवायां नगर निवासी शिवांग मिश्रा की शिवांग ट्रेडर्स के नाम से आढ़त के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
-18 जनवरी : पुवायां नगर के मोहल्ला कुरगंजा द्वितीय निवासी उमाशंकर घर से जेवर सहित दो लाख का माल चोरी।
-24 जनवरी : खुटार के गांव रामपुर कलां में दो दुकानों का ताला तोड़कर और एक इंटर कॉलेज में नकब लगाकर दो लाख का माल चोरी।
-26 जनवरी : पुवायां के गांव बिलसड़ी बुजुर्ग निवासी सत्यप्रकाश के यहां एक दर्जन सशस्त्र डकैतों ने परिवार को लोगों को बांधकर नगदी, जेवर सहित तमाम कीमती सामान लूट लिया।
-27 जनवरी : पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग में विजय सिंह और जमादार सिंह के घरों से तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी।
- 28 जनवरी : पुवायां के नगर पालिका सदस्य पातीराम राजपूत के मोहल्ला रामनगर स्थित घर से 50 हजार रुपये का जेवर चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed