{"_id":"ff2988f2111cdc987b52f6eca69ae478","slug":"crossing-is-not-projected-incident-train-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग का अनुमान न होने से हुआ हादसा: ट्रेन ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रासिंग का अनुमान न होने से हुआ हादसा: ट्रेन ड्राइवर
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि मारुति वैन का चालक या तो नशे में था या फिर नो मैन क्रासिंग पार करने में उसका अनुमान गलत निकला जो जहानीखेड़ा और मैगलगंज के बीच हादसे का कारण बना है। इसमें छह बारातियों की जान चली गई। यह कहना है कि शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर अमित भागवत मिश्र का। उन्होंने अधिकरियों को बताया कि हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा रही होगी। मानव रहित क्रासिंग पार करते समय बराबर हार्न बजा रहे थे। हादसा बीचोंबीच ट्रैक पर नहीं हुआ है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन लांगहुड में था। इसमें चालक की केबिन पीछे की ओर थी। इंजन का अगला हिस्सा क्रासिंग को पार कर रहा था तभी वैन चलती ट्रेन से टकरा गई। अनुमान है कि वैन का चालक या तो नशे में था या फिर उसका क्रासिंग पार करने का अनुमान गलत था। इंजन से टकराने के बाद वैन लाइन के बाहर ही गिरी थी। वह पटरी पर नहीं आई। इससे रेल इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद उन्होंने ट्रेन को रोका और गार्ड पप्पू मीना के साथ मिलकर हादसे के समय होने वाली सावधानियों को पूरा कर घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
हादसे के समय एल्कोहलिक नहीं था ट्रेन ड्राइवर
रोजा। हादसे के समय ट्रेन ड्राइवर एल्कोहलिक नहीं थे। सीतापुर पहुंचने पर रेलवे के डॉ. संजय राय ने ड्राइवर अमित भागवत मिश्र के खून का नमूना लिया। इसे जांच के लिए रेलवे के मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। इससे पहले ऑन ड्यूटी होते समय चालक अमित का ब्रीथ लाइजर टेस्ट भी हुआ था। सीतापुर पहुंचने पर भी उनका ब्रीथ लाइजर टेस्ट कराया गया था। इसमें शराब न पीने की पुष्टि हुई है।
शाहजहांपुर और रोजा से गईं राहत टीमें
शाहजहांपुर। जहानीखेड़ा और मैगलगंज के बीच हुई दुर्घटना के बाद वहां पर शाहजहांपुर और रोजा से भी राहत टीमें भेजी गईं। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुुंचे। रोजा जंक्शन से मेडिकल वैन और राहत टीम को घटना की खबर मिलने के बाद भेज दिया गया। साथ ही शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से कैरिज एंड वैगेन विभाग की टीम भी गई।
विज्ञापन
मंडलीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
मैगलगंज क्षेत्र में हुई दुर्घटना की खबर मिलने के बाद रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा, सीनियर डीएमई वीके चड्ढा, सीनियर डीएसओ एपी गौतम सहित अन्य अधिकारियों की टीम हिमगिरी एक्सप्रेस से स्टेशन पर पहुंचे। रनथ्रू ट्रेन होने के बावजूद हिमगिरी को स्टेशन पर रोका गया। यहां से अधिकारियों की कार से घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।