फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

एसबीआई का एटीएम उखाड़ने की कोशिश

Tue, 13 Oct 2015 11:06 PM IST
बंडा।
बंडा। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
 सोमवार रात चोरों ने नगर की स्टेट बैंक शाखा के एटीएम रूम का ताला तोड़कर मशीन को उठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आहट होने पर चोर मशीन को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

सोमवार रात चोरों ने नगर में खुटार रोड स्थित एसबीआई के एटीएम रूम के शटर के दोनों ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरों के केबल काट दिए। इसके बाद एटीएम की चादर और लाक तोड़कर रुपये चुराने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर चोरों ने पूरी मशीन उखाड़कर उसे किसी वाहन में लादकर ले जाने का प्रयास किया। आहट होने पर बैंक के भवन स्वामी गुरदीप सिंह ने चोरों को ललकारा तो वह मशीन को रोड पर छोड़कर भाग निकले।  
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही बैंक के शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद्रा को दी। एटीएम चोरी के प्रयास की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन को एटीएम रूम में रखवा दिया और शाखा प्रबंधक की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद्रा ने बताया कि गुरुवार से तीन दिन की लगातार छुट्टी होने के कारण एटीएम में 12 लाख रुपये रखे गए थे। सोमवार को बैंक सिस्टम पर आठ लाख 58 हजार तीन सौ रुपये मशीन में होने जानकारी थी। उन्होंने कहा कि एटीएम से चोरी हुई है या नहीं यह जानकारी टेक्नीशियन के ऑनलाइन होने पर ही पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि एटीएम चोरी के प्रयास की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एटीएम की सुरक्षा
भगवान भरोसे
बंडा। एसबीआई के एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। बैंक की ओर से रात में यहां कोई भी गार्ड नहीं रहता है। रात में बैंक और एटीएम रूम बंद होने पर सीसीटीवी कैमरा भी बंद रहता है, जिस कारण चोरों के फुटेज भी नहीं मिल सके।

पहले भी तोड़े जा
चुके हैं दो एटीएम
बंडा। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से बंडा की बैंकों के एटीएम चोरों के निशाने पर हैं। एक वर्ष में बंडा में एटीएम से चोरी के प्रयास की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मकसूदापुर और ढका घनश्याम में भी एटीएम कक्ष के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया जा चुका है। दोनों घटनाओं की अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।



बैंक के पास की
दुकान से चोरी
बंडा। एसबीआई शाखा के पास स्थित मिष्ठान दुकान के स्वामी बच्चूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात चोर उसकी दुकान के ताले तोड़कर 13 हजार रुपये, शीतल पेय की 15 बोतलें और नमकीन आदि चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed