फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

युवक के फांसी लगाने के मामले में हत्या का शक

Tue, 16 Dec 2014 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर में रविवार की शाम 25 वर्षीय यासीन ने घर से कुछ दूरी पर लगे पाकड़ के पेड़ में मफलर से लटक कर फांसी लगा ली थी। सोमवार को मृतक के परिवार वालों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोट में मौत की वजह फांसी से लटकना बताई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रीपुर में रहने वाले नाजिर खां का मझला बेटा यासीन कालीन बुनने का काम करता था। तीन साल पहले उसकी किला क्षेत्र की एक लड़की से शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। रविवार की शाम यासीन घर में था। करीब छह बजे दरवाजे पर किसी ने आवाज दी, यासीन घर के बाहर चला गया था। जब काफी देर तक यासीन घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर पाकड़ के पेड़ से लटका उसका शव मिला था। परिवार वालों के मुताबिक यासीन के पैर जमीन से लग रहे थे और उसका शव फंदे से टिका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई हसीन का आरोप है कि यासीन की हत्या करके उसे लटकाया गया था।
विज्ञापन


छेड़खानी के आरोप में यासीन गया था जेल
करीब एक साल पहले एक लड़की से छेड़खानी के मामले में यासीन जेल गया था। यासीन करीब एक महीना तक जेल में रहा था। हसीन का आरोप है कि लड़की के परिवार वाले यासीन से रंजिश मानने लगे थे। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने यासीन की हत्या करके शव फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed