{"_id":"2a58eec22bbe7d51e89a2ff7c1264134","slug":"crime-hindi-news-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधी को फंसाने की साजिश नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विरोधी को फंसाने की साजिश नाकाम
शाहजहांपुर/ अल्हागंज।
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाईवे पर समापुर मोड़ के पास फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाउद सरैया के रहने वाले शिक्षक एवं स्कूल प्रबंधक तौफीक अहमद खेतों में बंधे हुए मिले। लोगों ने पूछा तो तौफीक ने खुद का अपहरण होने की बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसका मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उसे कमलागंज थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
इस संबंध में अल्हागंज थाना के एसओ नकदू यादव ने बताया कि तौफीक अहमद के मिलने की सूचना पर वह उसे थाने में लाए। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। साथ ही इसकी सूचना अमृतपुर क्षेत्र के सीओ और कमालगंज थाना के एसओ को दे दी गई, जिसके बाद कमालगंज पुलिस उसे साथ ले गई। कहा कि इस दौरान वह पागलपन होने जैसा ड्रामा करने लगा। कहा कि मामला यहां का न होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। साथ ही उसे कमालंगज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
कमालगंज थाना के एसओ यतींद्र यादव ने बताया कि तौफीक का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले विभिन्न धाराओं में तौफीक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। कहा कि इसी से परेशान होकर उसने विरोधियों को फंसाने की खातिर अपने अपहरण होने का नाटक रचा है। वह स्कूल में चश्मा-मफलर छोड़कर गायब हो गया था। तौफीक का जमीन को लेकर अपने विरोधी से झगड़ा चल रहा है।