{"_id":"583b17124f1c1b6a2f0884ea","slug":"councilor-against-the-four-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
शनिवार को दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद
शनिवार शाम दो पक्षों में हुए विवाद के बाद थाने में एक पक्ष की ओर से एक सभासद सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर को संज्ञान में नहीं लिया है।
मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी रहीस की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में रहीस ने कहा है कि शनिवार को दिन में ढाई बजे दानिश निवासी कच्चा कटरा और मीनू निवासी पक्का कटरा बाइक से शाहजहांपुर से लौट रहे थे। इन दोनों की बाइक को ओवरटेक करने को लेकर शिवांग शर्मा निवासी बिरियागंज एवं विकास निवासी बहादुरगंज कहासुनी हो गई।
रहीस का कहना है कि दानिश ने यह बात अपने परिवार वालों को आकर बताई। इस पर परिवार वाले शिकायत लेकर शिवांग शर्मा के घर जा रहे थे, इसी दौरान पालिका सदस्य राधा रमन के घर के सामने विकास और शिवांग शर्मा अपने दोस्त अनुज के घर के सामने बैठे मिले। दानिश और उसके परिवार वालों को देखकर वे दोनों अनुज के घर में घुस गए और उनका दोस्त अनुज पालिका सदस्य राधा रमन के घर में घुस गया। वहां भीड़ इकट्ठी हो गई तथा दो फायर हुए इसके बाद दानिश और उसके परिवार वाले वापस घर चले आए।
विज्ञापन
आरोप है कि शाम करीब पांच बजे राधा रमन अपने साथ जहांगीर व जहांगीर के भाई शाहिद तथा बदमाश छोटे उर्फ छुटइया निवासी मोहल्ला दिलाजाक को अपने साथ लेकर दानिश के घर पहुंच गए तथा कई फायर किए। इसमें एक छर्रा उसके पुत्र तौहीद को लगा। इस दौरान मौके पर लोगों के आ जाने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए।
पुलिस ने रहीस की तहरीर के आधार पर पालिका सदस्य राधा रमन, जहागीर, शाहिद व छोटे उर्फ छुटइया के विरूद्ध धारा 307/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई से दूसरे पक्ष में रोष व्याप्त है।
मुकदमे में दोनों तरफ की घटना का उल्लेख है। अलग से दूसरा मुकदमा लिखा जाना औचित्यहीन है। जिसने भी कानून हाथ में लिया है उसे दंडित किया जाएगा।
- दयाचंद्र शर्मा, कोतवाल