फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consoling victims Clean chit to police

पीड़िताओं को दिलासा पुलिस को क्लीन चिट

Tue, 19 May 2015 12:21 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Consoling victims Clean chit to police
बड़ा हरेवा गांव में सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी पीड़िताओं से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पीड़िताओं के जख्मों पर मरहम तो लगाया, लेकिन साथ में पुलिस को क्लीन चिट भी दे दी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से अकेले में बात करके घटना की सच्चाई को जाना और उनकी हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जरीना उस्मानी दोपहर करीब सवा तीन बजे आयोग की सदस्य एवं जिले की प्रभारी असमां सिद्दीकी के साथ लखनऊ से सीधे बड़ा हरेवा गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़िताओं को बुलाकर उनकी आपबीती सुनीं तो व्यथित हो उठीं। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को दिलासा देते हुए कहा कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उस्मानी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बेहद शर्मनाक घटना थी।
विज्ञापन

आयोग की अध्यक्ष उस्मानी ने गांव में मौजूद मीडिया कर्मियों और बाद में मुख्यालय पर आकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाज की संवेदनहीनता पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के अलावा गांव में गुटबाजी से अलग रह रहे लोगों ने पुलिस को समय से इत्तला दे दी होती तो महिलाओं के साथ इतना शर्मनाक अत्याचार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण में मीडिया की भूमिका काबिल-ए-तारीफ है क्योंकि सुबह साढ़े आठ बजे हुई घटना की जानकारी पुलिस को मीडिया के माध्यम से शाम करीब चार बजे हुई। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची। इस बीच, गांव के लोग चाहते तो महिला हेल्प लाइन 1090 और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे सकते थे।
उन्होंने पुलिस को यह कहते हुए क्लीन चिट दी कि पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने के बाद तात्कालिक कार्रवाई में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इस प्रसंग में इंस्पेक्टर और हल्का दरोगा को निलंबित किए जाने की वजह पूछे जाने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इलाके में हुई इतनी बड़ी घटना के लिए पुलिस कहीं न कहीं तो जिम्मेदार है ही, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

आयोग की अध्यक्ष के अनुसार पीड़ित महिलाओं से अकेले में पूछताछ करने पर कुछ ऐसी बातें निकलकर आई हैं जो पुलिस की जानकारी में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच जारी है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उस्मानी ने बंडा क्षेत्र में किशोरी को रंजिशन जहर पिलाए जाने की घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि आयोग इस मामले में भी जांच करके शासन से कड़ी कार्यवाही की संस्तुति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed