{"_id":"58090de94f1c1b10307042cd","slug":"company-group-and-five-million-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी समूह बनाकर पांच लाख ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी समूह बनाकर पांच लाख ठगे
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित एनजीओ और कंपनियों का समूह बनाकर लोगों से ठगी करनेे वाले जिले में सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। इसमें 55 समूहों के छह सौ लोगों से फाइल बनाने के नाम पर आठ-आठ हजार रुपये वसूलने के साथ ही लोन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने की शिकायत मिली है। पुलिस ने ठग गिरोह के दो सदस्यों को थाने लाकर पूछताछ करते हुए ठगी की रकम दो दिन में वापस करने की हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि रुपये वापस न करने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। नगर के सलेमाबाद पट्टी की एक महिला ने थाने में शिकायत की कि वह मोहल्ला बहादुरगंज के जागृति समूह से जुड़ी है। उसने आरोप लगाया कि चीनी मिल कॉलोनी निवासी एक युवक ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कंपनी के माध्यम से जनवरी में समूह के सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये दिलाने के लिए फार्म भरवाने की बात कही। इस बाबत युवक ने आठ से नौ हजार रुपये प्रति फाइल लेने की बात कही।
इसके बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 55 समूहों से करीब छह सौ लोगों की फाइलें बनाने पर लगभग पांच लाख रुपया एकत्र किया गया। बात तब बिगड़ी जब लोन के लिए ठगे गए लोगों ने कर्ज न मिलने पर इस महिला को घेरना शुरू किया। बताते हैं कि महिला और युवक में भी रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद छिड़ गया। इस बीच महिला ने थाने पहुंच कर कोतवाल से अपनी साफ सफाई देते हुए युवक को पूरी तरह से दोषी ठहराया। महिला का पक्ष सुनने के बाद कोतवाल ने पुलिस भेजकर युवक को भी थाने बुलवा लिया। युवक से पूछताछ में पुलिस को ठग गिरोह के तार शाहजहांपुर से भी जुड़े मिले। ठगी का पर्दाफाश होने पर कोतवाल डीसी शर्मा ने महिला और युवक को दो दिन में रकम वापस करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि यदि भुक्तभोगियों का दो दिन में पैसा वापस न किया गया तो ठगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।