{"_id":"1f0e61792d88659e8adf752f19998e09","slug":"chori-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के आवास से नगदी, मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के आवास से नगदी, मोबाइल चोरी
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में तैनात एक सिपाही के आवास में चोरों ने धावा बोलकर दस हजार रुपये और मोबाइल चुरा लिया। इस मामले में इलाके के कई सटोरियों और स्मैकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
थाने में तैनात एक सिपाही रेलवे कॉलोनी के एक आवास में रहता है। शुक्रवार की रात सिपाही किसी काम से सामान लेने पड़ोस की दुकान तक गया और अपना मोबाइल चार्ज पर लगा दिया। इसी समय मौका पाकर चोर सिपाही के आवास में घुस गए।
सिपाही ने अपने अधिकारी को बताया कि उसके घर से चोर एक मोबाइल और दस हजार रुपये ले गए हैं। इस मामले में सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, अलबत्ता पुलिस ने अपने रुतबे का इस्तेमाल कर इलाके के कई सटोरियों और स्मैकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।