{"_id":"6b01ddb6e4d1e61c2a0a67d2","slug":"car-coming-from-the-wrong-direction-hits-retired-headmaster-he-dies-ambala-news-c-245-1-kht1017-158211-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गलत दिशा से आई कार ने सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गलत दिशा से आई कार ने सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मृतक सत्यनारायण की फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी में तेज रफ्तार और गलत दिशा से आई सिल्वर रंग की कार ने 65 वर्षीय सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। कार चालक उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सत्यनारायण गांव भाणा के रहने वाले थे और एलआईसी से जुड़े काम के सिलसिले में पूंडरी आए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पूंडरी पुलिस थाना में दी शिकायत में सत्यनारायण के बेटे रोहताश ने बताया कि उनकी सिनेमा मार्केट पूंडरी में दुकान है। 20 नवंबर को सुबह करीब 8:10 बजे उनके पिता सत्यनारायण एलआईसी बीमा संबंधी काम के सिलसिले में प्रवीन कुमार निवासी वार्ड-11, पाई के पास गए थे। प्रवीन कुमार ने उन्हें कुछ कागजात की फोटो कॉपी करवाने के लिए भेजा था।
इसके बाद उनके पिता पैदल ही जन्नत पैलेस के पास पहुंचे और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आई एक सिल्वर रंग की कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक ने न तो हॉर्न दिया और न ही वाहन की गति पर नियंत्रण रखा। टक्कर लगने से उनके पिता सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
रोहताश ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो उनके पिता घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। कार चालक उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्यनारायण सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पुलिस ने सत्यनारायण के बेटे की शिकायत के आधार पर पूंडरी थाने में कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सुशील प्रकाश, डीएसपी।