{"_id":"6b01de124db0ff2ec70562f6","slug":"gold-ornaments-snatched-from-womens-necks-at-the-sisla-dham-fair-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158215-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिसला धाम के मेले में महिलाओं के गले से सोने के गहने झपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिसला धाम के मेले में महिलाओं के गले से सोने के गहने झपटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिसला धाम पर मेले में श्रद्धालु पूजा-पाठ और दोक लगाने में व्यस्त थे, इसी बीच भीड़ में छिपे झपटमार ने तीन महिलाओं को निशाना बना लिया। आरोपी ने एक के बाद एक तीन महिलाओं के गले से सोने के गहने झपट लिए और मौके से भाग निकला। वारदात उस समय हुई, जब महिलाएं पूजा-पाठ के बाद दोपहर का भोजन करने बैठी थीं।
किसी को संभलने का मौका मिलता, इससे पहले ही आरोपी भीड़ में गायब हो गया। झपटे गए गहनों में एक महिला की सोने की चेन और लॉकेट, दूसरी का लॉकेट और तीसरी का मंगलसूत्र शामिल है। एक चेन और लॉकेट का वजन करीब 40 ग्राम बताया गया है, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -
खाना खाने बैठी महिला की चेन झपटी
गांव सेगा निवासी बबली देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 नवंबर को वह सिसला धाम पर पूजा-पाठ करने गई थी। पूजा के बाद दोपहर करीब एक बजे वह खाना खाने के लिए बैठी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर हाथ मारकर सोने की चेन तोड़ ली। चेन के साथ लॉकेट भी लगा हुआ था। दोनों का कुल वजन करीब 40 ग्राम था और कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। उसने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
दो अन्य महिलाओं के गहने भी झपटे
बबली देवी के अनुसार, इसी दौरान सिसमौर निवासी सुनीता के गले में काले धागे में पहना लॉकेट और गुलियाणा निवासी पूनम देवी का मंगलसूत्र भी अज्ञात व्यक्ति झपटकर ले गया। धाम पर मेले के कारण श्रद्धालुओं की काफी भीड़ और आवाजाही रहती है। आशंका है कि आरोपी ने इसी भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
-- -- -- --
तितरम थाना पुलिस ने बबली देवी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। तीनों महिलाओं के गहने झपटने वाले आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- सुशील प्रकाश, डीएसपी।