फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cement business off the stolen goods from thieves million

सीमेंट कारोबारी के बंद घर से चोरों एक लाख का माल चोरी

Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cement business off the stolen goods from thieves million
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ में रहने वाले सीमेंट कारोबारी शीवेंद्र सिंह चौहान के बंद घर को चोरों ने निशाना बना डाला। चोर घर के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये के जेवर नगदी और कीमती समान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शीवेंद्र सिंह की निगोही में बाला जी सीमेंट के नाम से एजेंसी है। वह परिवार के साथ मोहल्ला बीबी जई हद्दफ में रहते हैं। मंगलवार की शाम वह घर में ताला डालकर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव ढकिया गए थे। बुधवार को उन्होंने अपनी मां प्रभा देवी और पत्नी सुषमा देवी का बीडीसी सदस्य के पद के लिए निगोही ब्लाक से नामांकन कराया। शाम को उनके पड़ोसी से सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। खबर मिलने के बाद वह अपने घर पहुंचे। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरों में लगे ताले तोड़ दिए। कमरे में अंदर रखी अलमारी से चोरों ने करीब एक लाख के जेवर, नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर उन्होंने थाने में दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed