फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By the two-minute silence paid homage to Mahatma

दो मिनट मौन रखकर बापू को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Sun, 31 Jan 2016 12:53 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 31 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
By the two-minute silence paid homage to Mahatma

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलक्ट्रेट और एसपी ऑफिस समेत सभी सरकारी कार्यालयों में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलक्ट्रेट में एडीएम पीके श्रीवास्तव और एमएन उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह आदि अधिकारियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने टाउन हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, मनोज त्रिपाठी, धर्मेंद्र दीक्षित, कृपाराम श्र, मुजीब उर रहमान, विनीत मिश्र, राकेश मिश्र, रजनीश गुप्त, सुहेल  बेग, अनूप वर्मा आदि शामिल रहे। जय भारत संस्था की ओर से मंडी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर लीड कांवेंट स्कूल के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम और देशभक्ति के गीत सुनाए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, अजय गुप्त, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, राजीव कृष्ण अग्रवाल, विजय गुप्ता, शिवाजी गुप्त, डॉ. एसपी मिश्र, आयुष अग्रवाल आदि ने गांधी जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इंडियन सोशल सोसाइटी की गोष्ठी में राष्ट्रपिता बापू का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एम एजाज, सुनील कुमार, नईमुद्दीन, शिशु कुमार, कृष्ण कुमार, डॉ. सुल्तान, डॉ. रहमान, डॉ. एमए इदरीसी, एजाज, प्रेम कुमार, रिति कुमार आदि ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान गोलारायपुर में प्रबंधक डॉ. रुचि द्विवेदी, प्रधानाचार्य विवेक मिश्र, संतोष दीक्षित, धर्मवीर, शिखा पाठक, सरिता सिंह, प्रवीण कुमार आदि ने विद्यार्थियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर बापू का स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed