{"_id":"c558cf5130339c752c666265a5f40878","slug":"bike-riders-killed-in-accidents-tenant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार काश्तकार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार काश्तकार की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Oct 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 43 वर्षीय कृष्णकांत त्रिपाठी की मौत हो गई।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहनापुर निवासी कृष्णकांत त्रिपाठी काश्तकार थे। सुबह करीब दस बजे वह घर से बाइक लेकर रोजा चीनी मिल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में निकले ड्राइविंग लाइसेंस पर लिखे पते पर मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिवार वाले शव देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
हादसे की खबर सुनकर घर में मचा कोहराम
कृष्णकांत की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अर्चना पति की मौत से बेसुध हो गईं। मृतक के सबसे बड़ा बेटा 15 वर्षीय विशाल, बेटी 12 वर्षीय वैशाली, आठ वर्षीय मुस्कान और चार वर्षीय जानशीं हैं। परिवार के सभी लोग घटना के बाद अस्पताल पहुंच गए।