{"_id":"6aa45e9d34212bc3c208ec10","slug":"foreign-woman-bag-stolen-fir-after-month-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104222-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विदेशी महिला का बैग चोरी, एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विदेशी महिला का बैग चोरी, एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक का बैग चोर ले उड़े। बैग में उनका पासपोर्ट, 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज रखे थे। महिला ने केरल के कोच्चि शहर से पुलिस से शिकायत की है। एक माह बाद कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोलंबिया निवासी 38 वर्षीय पोवेदा गोमेज भारत भ्रमण पर आई हुई हैं। गत 13 अगस्त की रात लगभग दस बजे वह यमुना नदी के सामने ब्रजवासी परिवार के यहां ठहरी हुई थीं। इसी दौरान चोर उनका बैग चोरी कर कर ले गए।
पीड़िता ने साथियों की मदद से सामान की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। कोलंबियाई महिला वर्तमान में केरल के कोच्चि शहर की यात्रा पर हैं। पीड़िता की शिकायत पर कोच्चि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे वृंदावन कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।