{"_id":"6aa45f9de0e795d9f807a4f1","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-158578-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बावली के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बावली के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार को बावली गांव के पास शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से नगर के गांधी रोड निवासी संयम सैनी (23) की मौत हो गई। परिजनों को बुलाकर उसका शव सौंप दिया गया।
शामली से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64090 का बड़ौत स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10:44 बजे है। इस ट्रेन की चपेट में आकर बावली गांव के पास युवक की मौत हुई। घटना के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक वहीं पर खड़ी रही। इसमें शव को रखकर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर लाया गया। घटना स्टेशन क्षेत्र के बाहर की होने के कारण रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले फोन नंबर पर सूचना देकर परिजनों को बुलाया।
उसकी पहचान सैनी निवासी गांधी रोड के रूप में की गई। उसके भाई कार्तिक ने बताया कि संयम दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह कई दिन से घर नहीं आ रहा था। मृतक के पिता राधेश्याम ने बताया कि घर में कोई विवाद भी नहीं था। वह ट्रेन में कहां से आ रहा था और बावली के पास कैसे पहुंचा, इसके बारे में जानकारी नहीं है। मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सीओ अंशु जैन का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।