फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riders dumper collision killed two friends

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 01 Dec 2015 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riders dumper collision killed two friends
निगोही रोड पर टिकरी रेलवे क्रासिंग के पास डंपर की साइड लगने से बाइक सवार दो दोस्त पेड़ से टकरा गए और उनकी मौत हो गई। हादसा करीब रात साढ़े नौ बजे हुआ। ग्रामीणों ने हादसे से कुछ देर बाद मृतकों के जेब में मिले कागजातों पर लिखे मोबाइल नंबर से उनके भाई को घटना की सूचना दी। इस पर देर रात ही वे लोग परिवार समेत मौके पर पहुंचे गए व पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भी सुबह नौ बजे तक निगोही पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों और परिवार वालों में पुलिस के प्रति रोष है। प्रदीप के भाई राजीव मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों काफी देर मौके पर घायलावस्था में पड़े रहे थे, यदि समय से पुलिस पहुंच जाती व उन्हें उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथी खाना में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी जगमोहन लाल मिश्रा के 35 वर्षीय बेटे प्रदीप कुमार मिश्रा पीलीभीत विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष थे। वह रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त 27 वर्षीय गौरव मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा के साथ बाइक से शाहजहांपुर आने के लिए घर से निकले थे। उन्हें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। रात करीब नौ बजे निगोही रोड पर टिकरी रेलवे क्रासिंग से पहले उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने से असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे टिकरी पुलिस चौकी के सिपाहियों ने मृतकों की जेब में मिले मोबाइल से उनके परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात मृतकों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को मृतकों के परिवार वाले पंचनामा भरकर बगैर पोस्टमार्टम के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


समाजसेवा की वजह से दोनों ने नहीं की थी शादी
प्रदीप और गौरव बचपन से ही गहरे दोस्त थे। कई साल पहले दोनों विश्व हिन्दू परिषद से जुड़कर समाजसेवा करने लगे थे। दोनों ने इसी वजह से शादी नहीं की थी। बिलसंडा क्षेत्र में किसी गरीब की बेटी की शादी हो या फिर किसी को कोई परेशानी वह इन दोनों दोस्तों के पास पहुंच जाते थे। दोनों मिलकर परेशानी का हल निकाल देते थे। दोनों दोस्तों को कस्बे का बच्चा-बच्चा जानता था। इनकी मौत की खबर सुनकर कस्बे में मातम छा गया है। कस्बे के काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मौत की खबर से दोनों दोस्तों के घर में मचा कोहराम
मोहल्ला हाथी खाना में प्रदीप और गौरव दोनों के मकान हैं। दोनों की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में मातम छा गया है। प्रदीप के पिता स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनकी मां मुन्नी देवी भी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं। प्रदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई संदीप, छोटे भाई राजीव और नवनीत हैं। उनकी इकलौती बहन निधी की शादी हो चुकी है।

गौरव खेती में बंटाता था हाथ
दूसरे मृतक गौरव खेती बाड़ी में अपने पिता सुरेश मिश्रा का हाथ बंटाता था। सुरेश मिश्रा के दूसरे पुत्र राहुल मिश्रा से गौरव बड़ा और अविवाहित था। बड़े पुत्र की हादसे में हुई मौत से पिता सुरेश मिश्रा, मां मीरा देवी और छोटे भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है।


समय से इलाज मिलता तो बच जाती जान
टिकरी रेलवे क्रासिंग से पहले मोड़ के पास प्रदीप की बाइक अज्ञात वाहन की साइड लगने से असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पेड़ से टकराने के बाद काफी दूर गिरे। हादसे के बाद दोनों काफी देर तक पड़े रहे। घटना के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन घायलों को अस्पताल भेजने का इंतजाम नहीं किया। काफी देर होने पर दोनों ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने दोनों के शवों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed