फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Before police woman On the attack

पुलिस के सामने महिला पर जानलेवा हमला

Fri, 11 Sep 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Before police woman On the attack
दरोगा और आधा दर्जन सिपाहियों के सामने दबंगों ने महिला को लाठी, डंडों से जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में फेंक गए। इस दौरान दरोगा और सिपाही चुपचाप खड़े देखते रहे। गंभीर हालत में महिला माू एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला गांव नटिउरा का है। यहां निवासी सरबती देवी के पति की मौत हो चुकी है। उसकी बहन आशावती का आरोप है कि जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पूर्व शौचालय ढहा कर ईंट आदि भर ले गए और जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध पर सरबती के साथ मारपीट की गई। तहरीर के बाद भी बंडा पुलिस ने कार्रवाई नहीं को तो उसने सीओ, एसपी आदि को प्रार्थनापत्र देकर मदद की गुहार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने के चलते दबंग बृहस्पतिवार सुबह जगह पर नींव भरने लगे। सरबती ने बंडा पुलिस को सीयूजी नंबर पर कॉल की तो दरोगा पूरनचंद्र ने फोन रिसीव किया और मौके पर फोर्स भेजने की बात कही, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि दरोगा श्यामलाल वर्मा को जानकारी देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो सरबती ने एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी को फोन करने के बाद पुलिस 13 किमी की दूरी तीन घंटे में तय कर मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर वह घर से निकली तो दबंगों ने दरोगा श्यामलाल वर्मा, पांच-छह सिपाहियों के सामने ही उस पर हमला बोल दिया और लाठी डंडो से पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने दबंगों को मारपीट से रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। महिला के बेहोश हो जाने पर गांव के लोग जमा होने लगे तो पुलिसकर्मी मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन

आशवती ने बताया कि वह वारदात पाकर मौके पर गए और उसकी सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद गांव के लोगों से सरबती को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे जिला अस्पतल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाने का किया गया था प्रयास
मकसूदापुर। सरबती को जमीनी विवाद में 28 अगस्त को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह बच निकली। तहरीर देने के बाद भी बंडा पुलिस ने कार्रवाई की जरूरत हनीं समझी। यदि पुलिस कार्रवाई कर देती तो बृहस्पतिवार को हुई घटना को टाला जा सकता था।
थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा एवीडेंस में गए हैं। चार्ज मेरे पास हे। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके पर भेजा गया था। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - पूरनचंद्र एसआई थाना बंडा थाने में फोर्स नहीं होने के कारण मौके पर पहुंचने में देर हुई पुलिस को देखते ही निर्माण करा रहे लोग भाग गए थे। महिलाओं के बीच मारपीट हुई है। जिसमें सरबती घायल हुई है।

श्यामलाल वर्मा, हलका दरोगा थाना बंडा
सरबती को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया है। एक्सरे आदि के बाद ही चोटों की सही जानकारी हो सकेगी। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।
डॉ. ओमेंद्र राठौर, प्रभारी सरकारी अस्पताल बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed