फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bawariya gang commits dacoity at Chinaur

बावरिया गिरोह ने डाली थी चिनौर में डकैती 

Sat, 23 Sep 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
Bawariya gang commits dacoity at Chinaur

थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के गांव चिनौर में एक महीने पहले हुई डकैती की वारदात को बावरिया गिरोह ने अंजाम दिया था। वारदात के खुलासे में जुटी क्राइम ब्रांच और इंटीलेजेंस विंग ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो बाइक, लूट का माल और नगदी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने चिनौर समेत कई वारदातें कबूल की हैं। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के गांव चिनौर में बदमाशों ने 15/16 अगस्त की रात अमनदीप सिंह के घर पर धावा बोला था। बदमाशों ने अमनदीप के पिता भूपेंद्र सिंह और मां ज्ञानकौर को घायल कर यहां से लाखों रुपये का माल लूट लिया था। एसपी केबी सिंह ने इस संगीन वारदात का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला को लगाया था। शुक्रवार रात पुलिस ने फायरिंग बट चिनौर थाना सदर बाजार के पास से मुठभेड़ के बाद विजयवीर, नाबिर निवासी दौलतपुर, शानू निवासी काजीपुर, शमशुल निवासी बबरा थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथी अजयपाल, नरदीप निवासी दौलतपुर थाना सिंधौली भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने अपाचे और डिस्कवर दो बाइक, 20 हजार रुपये नकदी, सोने की एक झुमकी, दो तमंचा 315 बोर, दो खोका और चार जीवित कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार बदमाशों नेे चिनौर गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने समेत कई वारदातें स्वीकार कीं हैं। बदमाशों ने यह भी बताया कि लूट की योजना अजयपाल और नरदीप ने बनाई थी। बदमाशों ने शाहजहांपुर के साथ हरदोई में भी कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। एपी सिटी दिनेश त्रिपाठी और सीओ सिटी सुमित शुक्ला का कहना है कि बदमाशों का ताल्लुक बावरिया गिरोह से है। इस गिरोह की तर्ज पर ही बदमाश वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed